हर घर तिरंगा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया माथुर द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या महोदया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














