LOADING...

राजकीय पॉलिटेक्निक, पुवायाँ में तिरंगा यात्रा का आयोजन

दिनांक 13 अगस्त 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक, पुवायाँ, शाहजहाँपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया माथुर जी के नेतृत्व में निकाली गई।

इस तिरंगा यात्रा में संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उसकी गरिमा बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

 

GOVERNMENT POLYTECHNIC POWAYAN SHAHJAHANPUR
Ganna Kisaan Degree College, Jawan Road, Shahjahanpur, 242401 (U.P.) India Call Us: +91-7376119754 Email: govtpolypwn@gmail.com
Important Links
Social Media
Copyright©2024,Government Polytechnic Powayan Shahjahanpur.
All Rights Reserved

Visitors: 19027
Scroll to Top
Scroll to Top